Barabanki News... जिले की स्वाट टीम और रामसनेहीघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने अन्तर्जनपदीय 06 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 600 ग्राम अवैध स्मैक और 23 लाख 72 हजार रुपये नकद बरामद किये गए हैं। पकड़े गए लोग बाराबंकी के आसपास के जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी करते थे।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्सम में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि बुधवार को स्वाट/सर्विलांस व रामसनेहीघाट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से 06 मादक पदार्थ तस्करों रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के कोटवा सड़क के शुभम पाठक पुत्र स्व0 सत्यप्रकाश पाठक, आशीष पुत्र रामफेर रावत, धर्मराज पुत्र अशोक, दुर्गेश रावत पुत्र बाबू लाल और बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के कस्बे के विनोद पुत्र जग्गी व जीत बहादुर पुत्र सेवालाल को कोटवा सड़क से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगण के कब्जे और निशांदेही पर 600 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 60 लाख रुपये), 11 पुड़िया अवैध स्मैक, 05 अदद मोबाइल फोन और 23 लाख 72 हजार रुपये नकद बरामद किया गया है।
पूछताछ एवं जांच से पता चला कि अभियुक्त शुभम पाठक अपने पिता के साथ पूर्व से मादक पदार्थ तस्करी का काम करना शुरु किया था। अभियुक्त शुभम पाठक के पिता थाना रामसनेहीघाट के हिस्ट्रीशीटर थे, जिनकी मृत्यु हो गई है। अभियुक्त शुभम पाठक जनपद अयोध्या, अम्बेडकर नगर व वर्ष 2022 में थाना रामसनेहीघाट, बाराबंकी से मादक पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुका है। यह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद के आस-पास के जनपदों में तस्करी का काम करता है तथा घर में भी मादक पदार्थ का नशा करने वाले लोगों को फुटकर बिक्री करता है। अभियुक्त, तस्करों से अवैध स्मैक उधार खरीदता था एवं उसको बेचने के बाद प्राप्त रुपयें उन्हें देता था। अभियुक्त द्वारा बरामद धनराशि तस्करों को देने के लिए एकत्रित की गई थी। अभियुक्त शुभम के पिता की मृत्यु के बाद से उसकी मां व पत्नी इस घर में नहीं आती है, वह अकेला रहता है तथा जानकारी प्राप्त हुई है कि अवैध तरीके से अर्जित धन से ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है एवं जनपद लखनऊ के तकरोही में भी एक मकान बनाया है, जिसे किराये पर दे रखा है। पुलिस टीम द्वारा इस गिरोह के अन्य सदस्यों एवं गिरफ्तार अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास एवं अवैध तरीके से धनोपार्जन कर अर्जित की गई सम्पत्ति की भी जानकारी की जा रही है।
Barabanki News
jail
several times
family
caught
wholesale
retail smuggler
sumac

0 टिप्पणियाँ